हड्डियों से आवाज आए तो क्या करें?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 13:21


शांत रहने की कोशिश करें

यदि आपको उंगलियों या किसी जोड़ को फोड़ने की आदत है, तो आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। इस तरह के लोग अक्सर अपने जोड़ों, गर्दन, या पीठ को चटकाने की कोशिश करते रहते है।

फिजिकल एक्टिविटी करें

फिजिकल एक्टिविटीज में बिजी रहने से इससे बचा जा सकता है। यदि आप ज्यादा बैठे रहते हैं या एक ही स्थिति में बहुत अधिक खड़े होते हैं, तो आप अकड़ सकते हैं और आपके जोड़ों में आवाज आ सकती है। घूमने के लिए बार-बार ब्रेक लें। यदि आप पूरे दिन डेस्क पर बैठते हैं तो कम से कम हर आधे घंटे में उठने का लक्ष्य रखें।

स्ट्रेचिंग करें

इससे बचने का एक अन्य उपाय स्ट्रेचिंग है। इससे आपके जोड़ों को चिकना करने में मदद मिल सकती है। आपको रोजाना हल्की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए।

तनाव से दूर रहें

कुछ लोग तनाव की वजह से जोड़ों को चटकाते रहते हैं। तनाव से निपटने के लिए आपको इसके बजाय गहरी सांस लेना, ध्यान, या एक स्ट्रेस बॉल का सहारा लेना जैसे उपायों को आजमाना चाहिए।

एक्सरसाइज करें

हेल्दी एंड फिट रहने के लिए प्रति सप्ताह 150 मिनट एक्सरसाइज करने का प्रयास करें। ऐसी गतिविधियां चुनें जो आपकी उम्र और जीवन शैली के अनुकूल हों। कोई भी शारीरिक गतिविधि, जैसे घर का काम, बागवानी, या छोटी सैर आपके व्यायाम दिनचर्या का हिस्सा हो सकती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info